आज ही के दिन हुआ था भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म, जानें 31 अक्टूबर का इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:- ये भी पढ़ें- आज ही के दिन असम में हुए थे एक के बाद एक बम विस्फोट, जानें ऐतिहासिक घटनाएं 1759- फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये। 1863- ग्रेट ब्रिटेन ने वाइकाटो, न्यूजीलैंड पर हमला किया …

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-

ये भी पढ़ें- आज ही के दिन असम में हुए थे एक के बाद एक बम विस्फोट, जानें ऐतिहासिक घटनाएं

1759- फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।

1863- ग्रेट ब्रिटेन ने वाइकाटो, न्यूजीलैंड पर हमला किया

1864- नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना

1875- स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म।

1908- लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का समापन।

1920- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का शुरूआती सत्र बम्बई में आयोजित।

1953- बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।

1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1968- अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने उत्तरी वियतनाम में अमेरिकी बमबारी रोकने का आदेश दिया।

1984- भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हत्या।

2003- मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 22 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद पद छोड़ा।

2006- दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद युग के राष्ट्रपति पी डब्ल्यू बोथा का 90 वर्ष की आयु में निधन।

2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।

2014- भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करने के लिए उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में की थी।

2015- रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 224 यात्रियों की मौत।

ये भी पढ़ें- आज ही के दिन कई बम धमाकों से दहल गई थी दिल्ली, जानें 29 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं

संबंधित समाचार