अयोध्या: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ का सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान जनपद में जगह जगह नदी घाट व्रतियों से गुलजार दिखे। शहर स्थित गुप्तारघाट व नयाघाट पर व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। पुत्र प्राप्ति, उनके दीर्घायु व परिवार के खुशहाली के …

अयोध्या। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ का सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान जनपद में जगह जगह नदी घाट व्रतियों से गुलजार दिखे। शहर स्थित गुप्तारघाट व नयाघाट पर व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। पुत्र प्राप्ति, उनके दीर्घायु व परिवार के खुशहाली के लिए महिलाओं ने कठिन व्रत रखा और छठ मईया की विधिवत पूजा आराधना की।

त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। आस्था का महापर्व डाला छठ महोत्सव का शुभारंभ नहाए खाए अनुष्ठान के साथ हुआ था। अगले दिन खरना और रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। चार दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की भोर में एक बार फिर गुप्तारघाट और नयाघाट पर सूर्य उपासना को लोगों का हुजूम उमड़ा।

बड़ी संख्या में व्रत रखने वाली महिलाएं व पुरुष सरयू नदी के तट से कमर तक पानी में खड़ा होकर उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाया। छठ मईयां के विधिवत पूजा आराधना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दान पुण्य करके विधि विधान से पूजा पाठ के बाद व्रत तोड़कर पर्व का समापन किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व हुआ संपन्न, 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ेंगे व्रती, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार