छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़, मारे गए दो संदिग्ध नक्सलाइट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो संदिग्ध नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़मे गांव के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध नक्सली …

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को दो संदिग्ध नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़मे गांव के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि अंतागढ़ थाना क्षेत्र में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में होगी राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना- CM बघेल

दल सोमवार सुबह करीब चार बजे कड़मे गांव के जंगल में था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो नक्सलियों के शव बरामद हुए, जिनकी पहचान कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: एक नंबर से धान की खरीदी हो जाएगी शुरू, अवैध परिवहन रोकने के लिए बने 12 चेकपोस्ट