Government Jobs 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, ऐसे करें आवेदन
जो युवा नौकरी की तलाश में हैं तो ये उनके लिए बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल बिहार के विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग ने ऑफिस अटेंडेंट के 238 पद पर भर्ती निकाली थीं। इन पद के लिए अप्लाई करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। बता दें ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती …
जो युवा नौकरी की तलाश में हैं तो ये उनके लिए बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल बिहार के विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग ने ऑफिस अटेंडेंट के 238 पद पर भर्ती निकाली थीं। इन पद के लिए अप्लाई करने का उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। बता दें ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट dst.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- केंद्र सरकार दस लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है- पीएम मोदी
शैक्षणिक योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है।
उम्र सीमा
बता दें भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बता दें ऑफिस अटेंडेंट पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।
- स्टेप 1: भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: अब उम्मीदवार वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाएं।
- स्टेप 3: इसके बाद अभ्यर्थी सम्बंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अब आवेदक ऑनलाइन आवेदन करें के ऑप्शन पर जाएं।
- स्टेप 5: फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
- स्टेप 6: इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- स्टेप 7: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें।
- स्टेप 8: अब उम्मीदवार फॉर्म डाउनलोड करें।
- स्टेप 9: आखिरी में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढे़ं- सरकारी नौकरी करने का सुनहरा अवसर, यहां निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
