CM भूपेश कल करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ, राज्यपाल होंगी अलकंरण समारोह की मुख्य अतिथि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 22वें राज्योत्सव एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह उद्घाटन करेंगे जबकि राज्य अलकंरण समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़, मारे गए दो संदिग्ध नक्सलाइट मुख्यमंत्री बघेल कल 01 नवम्बर को पूर्वान्ह …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 22वें राज्योत्सव एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सुबह उद्घाटन करेंगे जबकि राज्य अलकंरण समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़, मारे गए दो संदिग्ध नक्सलाइट
मुख्यमंत्री बघेल कल 01 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित गरिमामय समारोह में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर 2022, शाम को साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे।
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) October 31, 2022
राज्यपाल उइके शाम को साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में होगी राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना- CM बघेल
