गौतमबुद्ध नगर: राष्ट्रपति ने किया वाटर वीक का उद्घाटन, यूपी का पहला जीरो डिस्चार्ज सिटी बनेगा नोएडा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में चार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार का प्रयास आम जन के प्रति है। पीने का शुद्ध पानी हमारा अधिकार है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इससे …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ग्रेटर नोएडा में चार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार का प्रयास आम जन के प्रति है। पीने का शुद्ध पानी हमारा अधिकार है और हम इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में 7वें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया। उन्होंने पानी बचाने की अपील की।

प्राधिकरण की 700 करोड़ रुपए की सात परियोजनाओं का आज सीएम योगी ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही नोएडा प्रदेश में पहला जीरो डिस्चार्ज सिटी बन गया है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि 293.78 करोड़ की लागत से नोएडा में तैयार 4 नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) संचालित होने से नोएडा में सीवरेज की शोधन क्षमता 411 मिलियन लीटर डेली (MLD) हो जाएगी।

योगी ने कहा, “हर घर नल की योजना के तहत दिसंबर 2022 तक बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में हर घर में शुद्ध जल प्रोवाइड कर देंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूर लगाए जाएं। बढ़ती आबादी जल सकंट के प्रति हमें आगाह कर रही है। जीवन को बचाने की आवश्यकता है। हमारे कार्यकाल में 60 से ज्‍यादा नदियों को पुनर्जीवित किया गया।”

उन्होंने कहा देश और दुनिया से आने वाले लोगों ने देखा कि नमामि गंगे से गंगा का जल भी निर्मल हो सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव किए। 58 हजार अमृत सरोवर के कार्यक्रम कर चुके हैं। प्लास्टिक को बंद कर दिया। मिट्‌टी के बर्तन के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। प्रजापति और कुंहार को इलेक्ट्रॉनिक चाक दिया। गांव और तालाब की मिट्‌टी उपलब्ध कराई। थर्माकोल बंद हुआ और गांव में जल संरक्षण के लिए तालाब बने।”

बताते चलें कि पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल के उपयोग और जल स्रोतों को संरक्षित करने पर चर्चा होगी। एक्सपो सेंटर में सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित सहभागी देश डेनमार्क के डेलीगेट्स मौजूद हैं। भविष्य में मानव जीवन के लिए जल संकट की स्थिति न बने, इसके लिए भारत सरकार की ओर से वाटर वीक का कार्यक्रम रखा गया है।

ये भी पढ़ें-शुगर फ्री आलू की खेती : 03 नवंबर से किसानों को होगा बीज वितरण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज