फतेहपुर: सिलेंडर लीकेज से पंडाल में लगी आग, 13 झुलसे, अस्पताल पहुंचकर डीएम ने जाना हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा इलाके में बीती रात को उस वक्त हादसा हो गया जब मुंडन संस्कार कार्यक्रम के बाद प्रतिभोज चल रहा था और लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पंडाल में फैल गई। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोग झुलस गए। सभी …

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा इलाके में बीती रात को उस वक्त हादसा हो गया जब मुंडन संस्कार कार्यक्रम के बाद प्रतिभोज चल रहा था और लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पंडाल में फैल गई। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी श्रुति ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों में शिवकरन उनकी पत्नी आशादेवी और आठ साल का बेटा कल्लू हैं। उनके अलावा पप्पू, रामकली, अंशिका, पप्पू, रीता, अर्चना, सुरजकली, छोटू, प्रांशु हैं। वहीं महिला नीलम की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सीएमएस बीके सिंह की मौजूदगी में सभी झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग मामूली तौर पर झुलसे हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। कुछ छोटे बच्चे और महिलाएं भी आग से झुलसी हैं, जिनकाे बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। जिलाधिकारी मरीज और तीमारदारों से बातचीत के बाद वहां से रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें:-औरैया: जागरूकता रैली के साथ शुरू हुआ यातायात माह, डीएम व एसपी ने लोगों को बताए ट्रैफिक के नियम

संबंधित समाचार