पीलीभीत: बुखार से एक और मौत, अब लखनऊ की टीम करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नौगवां नपं में बुखार से हालात सुधर नहीं रहे हैं। दिनों दिन बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी तेज बुखार की वजह से एक महिला की मौत होने के बाद यह आकंड़ा 13 पर पहुंच गया है। ऐसे में अब लखनऊ से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम जांच करने …

पीलीभीत, अमृत विचार। नौगवां नपं में बुखार से हालात सुधर नहीं रहे हैं। दिनों दिन बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी तेज बुखार की वजह से एक महिला की मौत होने के बाद यह आकंड़ा 13 पर पहुंच गया है। ऐसे में अब लखनऊ से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम जांच करने के लिए पीलीभीत आएगी। जो बीमारी की पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगे।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: गुडवर्क की खातिर पुलिस ने ले ली कबाड़ी की जान, लखनऊ में मौत

नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर 10 निवासी 40 वर्षीय लीलावती को पांच दिन से बुखार आ रहा था। इस पर परिवार वाले लोकल स्तर पर उनका इलाज कर रहे थे। मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ने पर गांधी स्टेडियम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी जांचें कराईं। जिसमें उनका एनएस-1 पॉजिटिव निकला। साथ ही प्लेटलेट्स मात्र 30 हजार रह गई थी। महिला का इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। महिला के मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

महिला की मौत की जानकारी मिली है। टीम वहां पर सैंपलिंग कर रही है। गुरुवार को टीम जांच करने के लिए आ रही है। साथ ही एलाइजा की जांच की व्यवस्था जिले में ही करा दी गई है।- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: गरजे शिवसैनिक, बोले- स्वास्थ्य विभाग में तानाशाही

संबंधित समाचार