हल्द्वानी: पटवारी व लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी और लेखपाल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी और लेखपाल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। सभी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अब ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है, पहले यह 4 नवंबर थी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इधर, अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए लोक सेवा आयोग ने सभी तैयारियां पूरी की हैं। ऑनलाइन आवेदन करने में भी यदि किसी अभ्यर्थी को दिक्कत होती हैं तो वह टोल फ्री नंबर पर जानकारी ले सकते हैं।

पारदर्शिता का रखा जाएगा ध्यान
बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली सामने के बाद सभी भर्तियों को लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। आगे किसी प्रकार की धांधली न हो इसके लिए आयोग पूरी भर्तियों को पारदर्शिता के साथ आयोजित करवाएगा। भर्तियों में धांधली की घटनाएं सामने आने से उन युवाओं का मनोबल टूटा है जो कई सालों से तैयारी में लगे हैं। ऐसे में अब लोक सेवा आयोग कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव