इटावा: केंटीन संचालक ने खोलती चाय और गर्म तेल पल्लेदारों पर फेंका
अमृत विचार इटावा। कृषि उत्पादन मंडी समिति भरथना के पल्लेदारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार में पल्लेदारों ने हड़ताल करदी। मंडी गेट के अन्दर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। जिसके कारण मंडी गेट से लेकर दोनों ओर धान लदे ट्रैक्टर और छोटे बड़े वाहनों की कतारों के साथ दोनों …
अमृत विचार इटावा। कृषि उत्पादन मंडी समिति भरथना के पल्लेदारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार में पल्लेदारों ने हड़ताल करदी। मंडी गेट के अन्दर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। जिसके कारण मंडी गेट से लेकर दोनों ओर धान लदे ट्रैक्टर और छोटे बड़े वाहनों की कतारों के साथ दोनों तरफ जाम लग गया।
भरथना एसडीएम कुमार सत्यम जीत,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, मंडी सचिव अनिल कुमार,प्रभारी निरीक्षक मन्सूर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। आक्रोशित पल्लेदारों को समझाते हुए हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पल्लेदारों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया । पुलिस ने जाम खुलवाकर स्थिति को सामान्य कराया ।
मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे मंडी में संचालित एक केन्टीन संचालक की दुकान पर पल्लेदार रामू जाटव निवासी नगला डूडा भरथना,अवधेश कुमार और गोपाल अंबेडकर नगर भरथना चाय पीने गए। खुले पैसों के लेन देन को लेकर दोनों पक्षों के मध्य कुछ कहासुनी हो गई। केन्टीन संचालक रमन गुप्ता और उनके सहयोगियों ने खोलती हुई चाय और गर्म तेल से भरी कढ़ाई पल्लेदारों पर पलट दी। हलवाई का कार्य करने वोले झावे करछुला आदि से हमला बोल कर बुरी तरह घायल कर दिया था। रात्रि में घटना से घबराये पल्लेदार आनन-फानन में घायल साथी पल्लेदारों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है।
