अयोध्या : राम मंदिर तो आधा बन गया, मस्जिद की जमीन पर ही संकट
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए ठीक पांच दिन बाद तीन साल पूरा हो जाएगा। फैसला 9 नवंबर 2019 को आया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर विराजमान रामलला को मिली जमीन पर राममंदिर तो लगभग 50 प्रतिशत बन गया है। वहीं इसी फैसले के आधार पर सुन्नी …
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए ठीक पांच दिन बाद तीन साल पूरा हो जाएगा। फैसला 9 नवंबर 2019 को आया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर विराजमान रामलला को मिली जमीन पर राममंदिर तो लगभग 50 प्रतिशत बन गया है।
वहीं इसी फैसले के आधार पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए जो जमीन दी गई वह अभी चौतरफा झमेले में है। एक तरह से कहा जाए तो मस्जिद का काम अभी शून्य से आगे नहीं बढ़ा है, और तो और, प्रस्तावित मस्जिद का नक्शा पास कराने के लिए यहां अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन दिये दो साल हो गया। अब मस्जिद ट्रस्ट वालों को बताया गया कि यह जमीन कृषि उपयोग की है इस पर कोई निर्माण हो ही नहीं सकता।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बन रहे राम मंदिर के दरस को उत्सुक दिखे श्रद्धालु
