छत्तीसगढ़: ढोलकल में गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ढोलकल स्थित गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच आरंभ कर दी है। यह मामला उस वक्त सुखियों में आया जब सुकमा काॅलेज के इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक ने प्रतिमा से छेड़छाड़ वाली फोटो सोशल मीडिया में …

दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ढोलकल स्थित गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच आरंभ कर दी है। यह मामला उस वक्त सुखियों में आया जब सुकमा काॅलेज के इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक ने प्रतिमा से छेड़छाड़ वाली फोटो सोशल मीडिया में साझा की।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: हवलदार ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देखते ही देखते ये फोटो जंगल की आग की तरह फैल गया। प्रशासन ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाई है। साथ ही प्रतिमा पर इस तरह से छेड़छाड़ करने वाले की पतासाजी के लिये पुलिस को निर्देश दिया। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वस्तुस्थिति की संपूर्ण जानकारी लेकर अवगत कराने कहा है।

मूर्ति को जहां क्षति पहुंची हैं, उसे एएसआई की मदद से ठीक कर लिया जायेगा। भविष्य में मूर्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे, इसे ध्यान में रखते उचित व्यवस्था की जायेगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि पुलिस जवान आज ढोलकल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन का आगाज मध्य प्रदेश की शैला गेड़ी नृत्य से हुआ