अयोध्या : दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू
अमृत विचार, अयोध्या। दक्षिण कोरिया में होने वाली सीनियर एशियन महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप के लिए यहां भारतीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न राज्यों से 32 खिलाड़ी पहुंच गए हैं। रविवार को शिविर का उद्घाटन डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के हैंडबॉल कोर्ट पर भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर …
अमृत विचार, अयोध्या। दक्षिण कोरिया में होने वाली सीनियर एशियन महिला हैंडबाल चैम्पियनशिप के लिए यहां भारतीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न राज्यों से 32 खिलाड़ी पहुंच गए हैं। रविवार को शिविर का उद्घाटन डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के हैंडबॉल कोर्ट पर भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ आनंदेश्वर पांडेय ने किया।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया में आयोजित होने जा रही सीनियर एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत देश का नाम रोशन कर विश्व कप जीतना होगा।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव व जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन में 22 नवंबर तक भारतीय सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर यहां आवंटित किया गया है।
शिविर में 32 खिलाड़ियों का चयन
नीना सीन, दीपा देवी, सुषमा, मेनिका, ज्योति शुक्ला, मोनिका,(सभी इंडियन रेलवे) निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, भावना, शालिनी ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, विपन प्रीत कौर, मिताली शर्मा (सभी हिमाचल प्रदेश) मनदीप कौर, पूजा रानी, राजवंत कौर, हरविंदर कौर, मनिंदर कौर, बनिता शर्मा (सभी पंजाब) एकता शर्मा, स्वर्णिमा जायसवाल,तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश) कीर्ति सिंह (तेलंगाना) रिंपी, आशा, प्रियंका, सोनिका (सभी हरियाणा) मनीषा कुमारी ,ममोनी मोंडल (पश्चिम बंगाल) सदा राठौर (राजस्थान) चयनित की गई है।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: खेलकूद प्रतियोगिता के नाम से शिक्षकों से 500 की वसूली, एक लेटर ने बढ़ा दी हलचल
