‘हिंदू बहुत ही गंदा शब्द… मतलब जानकर आ जाएगी शर्म’, कांग्रेस नेता का विवादित बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कांग्रेस कर्नाटक के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सीतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर दिए बयान ने खलबली मचा दी है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोग सतीश जरकीहोली के भाषण का जमकर विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- CM सोरेन को मिली ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने कहा- उनके खिलाफ HC में …

बेंगलुरु। कांग्रेस कर्नाटक के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सीतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द को लेकर दिए बयान ने खलबली मचा दी है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोग सतीश जरकीहोली के भाषण का जमकर विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM सोरेन को मिली ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने कहा- उनके खिलाफ HC में दायर याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं

मानव बंधुत्व संगठन द्वारा एक कार्यक्रम के आयोजन में सतीश जारकीहोली ने भाषण में कहा था कि हिंदू शब्द भारतीय नहीं है, ये विदेशी फारसी शब्द है। ये हमारे ऊपर जबरन थोपा गया है। हमें इस शब्द को लेकर चर्चा करनी चाहिए। आगे कहा कि हिंदू शब्द तो विदेशी है हमारे देश में इसकी बात ही नहीं होनी चाहिए।

अपने भाषण में कहा कि ना ही हिंदू शब्द के मायने आपको पता हैं। अगर सही मतलब बता दिया जाए तो आपको शर्म आ जाएगी। इस शब्द का मतलब बहुत ही गंदा होता है।

यह भी पढ़ें- Video: हिमाचल की जनता को कौन कर रहा गुमराह?, प्रियंका गांधी ने बताया

संबंधित समाचार