लखनऊ: आईसीएआर-एनबीएफजीआर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित
अमृत विचार लखनऊ। तेलीबाग स्थित आईसीएआर-एनबीएफजीआर, में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मनाए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन कार्यक्रम सोमवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। निदेशक डॉ यूके सरकार द्वारा स्टाफ को सार्वजानिक जीवन व व्यवहार में भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाने के साथ प्रारम्भ हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के …
अमृत विचार लखनऊ। तेलीबाग स्थित आईसीएआर-एनबीएफजीआर, में 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मनाए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन कार्यक्रम सोमवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। निदेशक डॉ यूके सरकार द्वारा स्टाफ को सार्वजानिक जीवन व व्यवहार में भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाने के साथ प्रारम्भ हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, विकसित राष्ट्र के लिये भ्रष्टाचार मुक्त भारत थीम पर परिसर में स्टाफ व शोध छात्र छात्राओं द्वारा मानव श्रंखला निर्माण, पैदल मार्च, बैनर, पोस्टर्स, स्लोगन, कार्टून्स प्रदर्शन, चित्रकारी, निबंध, आशुभाषण आदि प्रतियोगिताएं एवं सतर्कता विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ बासदेव कुशवाहा द्वारा सतर्कता क्यों,कहां, कैसे विषय पर व्याख्यान दिया गया एवं इसी विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई, इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक, डॉ गौरव राठौर, द्वारा अध्यक्षीय संबोधन में संस्थान में घटित कुछ भ्र्ष्टाचार विरोधी प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की गई।
ये भी पढ़े-:डॉ. यूके सरकार बने आईसीएआर-एनबीएफजीआर के निदेशक, संभाला पदभार
