शाहजहांपुर: निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटें जीतेगी भाजपा- कपिल अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री और नगर निकाय चुनाव प्रभारी कपिल अग्रवाल ने कहा है कि निकाय चुनाव में सभी अभी से डट जाएं। जिले की विधानसभा सीटों की तरह नगर निकाय की भी सभी सभी सीटें भाजपा जीतेगी। इसी लक्ष्य के साथ काम करें और हर मतदाता को अपने …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री और नगर निकाय चुनाव प्रभारी कपिल अग्रवाल ने कहा है कि निकाय चुनाव में सभी अभी से डट जाएं। जिले की विधानसभा सीटों की तरह नगर निकाय की भी सभी सभी सीटें भाजपा जीतेगी। इसी लक्ष्य के साथ काम करें और हर मतदाता को अपने साथ जोड़ें।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पत्थर बने मुसीबत, शिलान्यास के बाद भी नहीं बन पाई सड़क

राज्य मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने वार्डो की बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख की बैठक करके निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज करें। मंडल कमेटी शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के साथ वार्ड अध्यक्षों, वार्ड संयोजकों, वार्ड के प्रभारियों के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका साबित होने जा रही हैद्ध आज भाजपा का कार्यकर्ता तन, मन, धन से सेवा करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाना चाहता है।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की कार्यशैली से विदेशों में भी डंका बज रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने कहा कि जिले की पहली बार विधानसभा की छह सीटें पार्टी ने जीती और नगर निगम के साथ साथ 3 नगर पालिका और 8 नगर पंचायत की सीटें जीतकर पार्टी कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसीमिश्र, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, श्यामनारायण मिश्र, अवधेश दीक्षित, अनिल गुप्ता और विमल बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मंत्री जी बोले- जो छात्र बीच में बोला उसे बाहर निकाल दो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज