बांदा: सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। सदर विधायक ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मुख्य मार्ग समेत अन्य विकास कार्यों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को विकास कार्य गुणवत्ता से कराए जाने के सख्त निर्देश दिए। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में चार सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए …

बांदा, अमृत विचार। सदर विधायक ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मुख्य मार्ग समेत अन्य विकास कार्यों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को विकास कार्य गुणवत्ता से कराए जाने के सख्त निर्देश दिए। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में चार सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किया। उधर, महुआ क्षेत्र पंचायत कार्यालय में विधायक ने किसानों को बीज वितरित करते हुए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को शहर के गंगा नगर में लगभग 1.5 करोड की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे मुख्य मार्ग का निरीक्षण करते अन्य सभी मार्गो को बनाए जाने की स्वीकृत प्रदान की। कहा कि भाजपा सरकारों में जनपद का लगातार विकास हो रहा है। पूरे जनपद में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चेतावनी दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विधायक ने गंगा नगर, ज्योती नगर, किलेदार का पुरवा समेत आवास विकास बी ब्लाक मे नव निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

विकास खंड महुआ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत दलहन मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों बीज वितरित किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है। सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देकर सम्मानित कर रही है। साथ ही किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा रही है। ताकि किसानों को फसल की बुआई के समय किसी साहूकार से ब्याज पर कर्ज न लेना पड़े।

सरकार किसानों को निरूशुल्क बीज उपलब्ध करा रही है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों को बीज के साथ साथ खेती करने के लिए यंत्रों में अनुदान दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए।

इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व विधायक नरैनी राजकरन कबीर, पुष्कर द्विवेदी जी, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, अशोक गुप्ता जी, प्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान बेटालाल श्रीवास, भवानी पुरवा प्रधान जुगुल किशोर यादव, खंड विकास अधिकारी संजीव बघेल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बांदा: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर पर विशेष पाठशाला का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार