बरेली-बदायूं समेत 18 जनपदों से 50 हजार क्विंटल बाजरा खरीदेगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राज्य सरकार ने धान की तरह बाजरा की खरीद करने के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया है। बरेली, बदायूं समेत राज्य के 18 जनपदों में बाजरा की खेती होती है। इन जिलों में 50 हजार क्विवंटल बाजरा की खरीद 2530 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। यह भी पढ़ें- बरेली: …

बरेली, अमृत विचार। राज्य सरकार ने धान की तरह बाजरा की खरीद करने के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया है। बरेली, बदायूं समेत राज्य के 18 जनपदों में बाजरा की खेती होती है। इन जिलों में 50 हजार क्विवंटल बाजरा की खरीद 2530 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: मंत्री के दौरे की सूचना से 15 मिनट पहले ही व्यवस्थाएं चाक चौबंद

खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मार्कण्डेय शाही ने जारी किए आदेश में कहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बाजरा क्रय लक्ष्य मक्का क्रय नीति के तहत तय किया है। आदेश में कहा है कि विशेष परिस्थितियों में जिलाधिकारी जनपद के अंदर व संभागीय खाद्य नियंत्रक अपने मंडल के जनपदों में कम व अधिक खरीद के दृष्टिगत लक्ष्य का समायोजन करेंगे। यदि मंडलवार लक्ष्य समायोजन की स्थिति बनती है तो इसका समायोजन खाद्यायुक्त के स्तर से किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बाजरा की खरीद नहीं की जाएगी। आयुक्त के आदेश की कॉपी बरेली डीएम और संभागीय नियंत्रक के कार्यालय भी पहुंच गई है।

इन जिलों में बाजरा की खरीद होगी
बुलंदशहर में 1000, बरेली में 500, बदायूं में 5000, संभल में 2700, आगरा में 9000, मथुरा में 2500, मैनपुरी में 1000, फिरोजाबाद में 4500, अलीगढ़ में 5000, एटा में 3300, कासगंज में 2500, हाथरस में 3200, कानपुर देहात में 1500, इटावा में 3000, औरैया में 2500, गाजीपुर में 200, प्रयागराज में 800, जालौन में 800 क्विंटल बाजरा खरीद को अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 37 लोगों की जांच में 10 में हुई डेंगू की पुष्टि, सभी जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज