मुरादाबाद : अधर में भविष्य, सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को सुविधाओं का अभाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का अभाव है। स्टेडियम में पांच खेलों के 164 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। जबकि, अन्य के लिए न तो पंजीकरण है और न ही उन्हें स्टेडियम की ओर से कोई सुविधा दी जा रही है। जिससे इनका भविष्य अधर में है। क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का अभाव है। स्टेडियम में पांच खेलों के 164 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। जबकि, अन्य के लिए न तो पंजीकरण है और न ही उन्हें स्टेडियम की ओर से कोई सुविधा दी जा रही है। जिससे इनका भविष्य अधर में है।

क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि स्टेडियम में 18 साल से कम आयु वाले खिलाड़ियों की फीस 210 रुपये वर्ष है। जबकि, इससे अधिक आयु वालों की 200 रुपये प्रति माह है। स्टेडियम में फुटबाल के 41 खिलाड़ियों का पंजीकरण है। जिन्हें बॉल और नेट की सुविधा दी जाती हैं। फुटबाल के कोच सचिन विश्नोई हैं। क्रिकेट में 40 खिलाड़ियों का पंजीकरण है। जिन्हें स्टेडियम की ओर से नेट, बॉल, चार किट, स्टंप आदि दिए जाते हैं। इसके कोच यश शुक्ला हैं। खो-खो में 27 खिलाड़ियों का पंजीकरण हैं। इसके कोच धीरज हैं। खो-खो के खिलाड़ियों को अन्य कोई सुविधा स्टेडियम की ओर से नहीं दी जाती है। हैंडबाल में 26 खिलाड़ियों का पंजीकृत हैं, जिन्हें बॉल उपलब्ध कराई जाती है। इन्हें क्रीड़ा अधिकारी खुद कोचिंग कराते हैं।

क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि स्टेडियम में जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण है। उन्हें सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। एथलेटिक्स के खिलाड़ी कुछ समय अभ्यास करते हैं। उसके बाद स्टेडियम आना बंद कर देते हैं। बाकी खेलों के खिलाड़ियों को भी सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सभी खिलाड़ी स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

खिलाड़ी खुद कर रहे अभ्यास
एथलेटिक्स खिलाड़ी दीप मान, सचिन सिंह, विकास ने बताया कि उनका कोई कोच नही हैं। सीनियर ही उन्हें प्रशिक्षण देते हैं। स्टेडियम की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है।

भगवान भरोसे भविष्य
स्टेडियम में खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बालीबाल, टेबल टेनिस, लॉग टेनिस समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों का स्टेडियम में पंजीकरण तक नहीं है। यह बिना कोच के अभ्यास कर रहे हैं। जिससे इनका भविष्य भगवान भरोसे है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भाजपा के दिग्गजों में दरार

संबंधित समाचार