मुरादाबाद : सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव महाराज का 553वां प्रकाश पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपका अगमन ननकाना साहिब में 1469 को पिता महेता कालू एवं माता त्रिपता के घर हुआ था। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों एवं गुब्बारो से भव्य तरीके से सजाया गया। सुबह …

मुरादाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव महाराज का 553वां प्रकाश पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपका अगमन ननकाना साहिब में 1469 को पिता महेता कालू एवं माता त्रिपता के घर हुआ था।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों एवं गुब्बारो से भव्य तरीके से सजाया गया। सुबह से ही अमृतमयी गुरबाणी एवं गुरु इतिहास की कथा विचार का प्रवाह चलता रहा। रागी जत्था भाई जसवीर सिंह दरबार साहिब अमृतसर वाले एवं रागी जत्था भाई अमरदीप सिंह सुलतानपुर लोधी एवं रागी भाई ओकार सिहजी हजुरी ने गुरवाणी कीर्तन से संगत‌ को निहाल किया। कथावाचक हरविंदर पाल सिंह ने गुरु का इतिहास सुनाया।

गुरु के लंगर का प्रवाह सुबह से ही निरन्तर चलता रहा। इस अवसर पर एसएसपी हेमंत कुटियाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने भी लंगर छका। इस कार्यक्रम में सरदार गुरजीत सिंह चड्डा (अध्यक्ष) गुरमीत सिंह (महासचिव), सरदार हरबंस सिंह, राजेन्द्र सिह, अमरजीत सिह, जीत सिंह, गुरदास काला, गुरुकश सिंह, बजेन्द्र सिंह कुल्योस सिंह बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार