अमरोहा: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई डुबकी, तिगरी धाम में उमड़ी की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर तिगरीधाम में पतित पावनी मां गंगा के तट पर मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया और पूजा अर्चना कर हवन और मुंडन संस्कार कराए। मां गंगा की आराधना की और आरती में …

अमरोहा, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर तिगरीधाम में पतित पावनी मां गंगा के तट पर मुख्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया और पूजा अर्चना कर हवन और मुंडन संस्कार कराए। मां गंगा की आराधना की और आरती में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण के लिए प्रसाद अर्पित कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठे। जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया।

तिगरी गंगा में मुख्य स्नान को लेकर सोमवार रात से ही गंगा तट के पास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर रात्रि विश्राम किया और कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त लगते ही श्रद्धालुओं ने सुबह तीन बजे से ही पवित्र स्नान में भाग लिया। क्योंकि मंगलवार को चंद्र ग्रहण भी था। इसके चलते श्रद्धालुओं ने तड़के में ही स्नान किया। लेकिन सुबह आठ बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ने विकराल रूप ले लिया।

ट्रेन, ट्रेक्टर, बस, टेंपो और निजी वाहन से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया और मनोकामना पूर्ति के लिए हवन में आहुति समर्पित की। धूप, दीप, पुष्प और मिष्ठान अर्पित किया। श्रद्धालुओं मान्यता के अनुसार बच्चों के मुंडन संस्कार कराया। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम में कई लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इस दौरान सैकड़ों बच्चे-महिलाएं अपनों से बिछड़ गए। सदर गेट और सेक्टर 10 और 12 पर स्नान घाट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्नान घाटों पर लाखों का रेला उमड़ने के बाद अस्थायी कपड़े बदलने के कमरे कम पड़ गए। साड़ियों के परदे लगाकर महिलाएं कपड़े बदलने के लिए विवश हुईं।

तिगरी गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर जगह-जगह भंडारे हुए। सोमवार रात में ही बड़ी संख्या में लोग मेला स्थल पर पहुंच गए थे। यहां तड़के सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद मेले का आनंद लिया। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले मौजूद थे। विभिन्न खानपान व खरीदारी के लिए सजी दुकानों में लोगों ने खूब खरीदारी की। प्रशासन की तरफ से भी लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: मारुति वैन और बुलेरो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज