अमरोहा: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे हसनपुर रोड पर वाहन ने टेंपो को रौंद दिया। हादसे में टेंपो सवार संभल के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी बीके सिंह और एसपी आदित्य लांग्हे ने घटना के संबंध जानकारी जुटाई। इसके …

अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे हसनपुर रोड पर वाहन ने टेंपो को रौंद दिया। हादसे में टेंपो सवार संभल के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी बीके सिंह और एसपी आदित्य लांग्हे ने घटना के संबंध जानकारी जुटाई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

एसपी आदित्य लांग्हे के मुताबिक, यह हादसा सिहाली जागीर गांव के नजदीक नर्सरी के सामने हुआ। बुधवार तड़के संभल जिले के गांव सारंगपुर माझरा निवासी नौबत सिंह (20), राजबहादुर, अनुज, देवेंद्र समेत पांच लोग टेंपो में सवार होकर काम करने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे। तभी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। कुछ देर बाद ही डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दुर्घटना के संबंध में आरोपी अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई डुबकी, तिगरी धाम में उमड़ी की भीड़

संबंधित समाचार