Kanpur Accident : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, चालक ने नहीं लगाया था हेलमेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ रोड पर महिगवां मोड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बाइक चलाने के दौरान चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। नानामऊ …

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ रोड पर महिगवां मोड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बाइक चलाने के दौरान चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

नानामऊ के मजरा गोहलियापुरवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद गौतम ने बताया कि बुधवार दोपहर 16 वर्षीय पुत्र रवि भांजे कन्नौज के सौरिख क्षेत्र के सराय कायम निवासी आठ वर्षीय ऋषि को दवा दिलाने बाइक से बिल्हौर गया था। जिसके बाद वह वापस घर के लिए लौट रहे थे।

इसी दौरान महिगवां मोड के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअपन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट नहीं लगान की वजह से सिर में चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक रवि चला रहा था। पुलिस का कहना है कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

संबंधित समाचार