उन्नाव : तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव / औरास। जिले के औरास थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई। बनारसी मंदिर घाट पर स्नान करने गये किशोर का अचानक पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबते देख परिजन उसे बचाने के लिए गहरे पानी मे कूद पड़े। …

अमृत विचार, उन्नाव / औरास। जिले के औरास थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबकर किशोर की मौत हो गई। बनारसी मंदिर घाट पर स्नान करने गये किशोर का अचानक पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। बेटे को डूबते देख परिजन उसे बचाने के लिए गहरे पानी मे कूद पड़े। इससे उसके और दो बच्चे डूबने लगे।

आसपास के लोगों ने किसी तरह से अन्य की जान बचाई। घटना देख पिता विनोद की चीख पुकार सुन मेला स्थल गोविंदापुर गांव के ग्रामीण दौड़ पड़े। एक घंटा कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मनीष को बाहर निकाला। उसे तत्काल सीएचसी, औरास लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर कर दिया।

बेटे की मौत पर मां रानी बड़ी बहन आकांक्षा, भाई आशीष व पिता विनोद का रो-रो कर बुरा हाल है। म्रतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। जो लखनऊ के एक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार व नायब तहसीलदार धीरेश सिंह ने घटना की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही तहसीलदार हसनगंज ने कहा कि बच्चे के साथ जो त्रासदी हुई है परिजनों से मिला हूँ दैवीय आवदा के लिए 4 लाख की जो मदद दी जाती है उसके लिए मैं भेजूंगा ।

यह भी पढ़ें :- उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

संबंधित समाचार