लखनऊ वायु प्रदूषण : शहर के इन क्षेत्रों में संभल कर जायें,कहीं आप न हो जाएं बीमार! 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के कई क्षेत्रों में वायु प्रदूषण बहुत बढ़ चुका है, ऐसे में अगर आप उन क्षेत्रों में जाएं तो संभल कर जाएं, नहीं तो आपको अस्पताल का रुख करना पड़ सकता है। क्यों कि यहां कि हवा में अगर आप सांस लेते है तो आप निश्चित तौर पर बीमार पड़  सकते हैं। मौजूदा समय में लखनऊ की स्थिति वायु प्रदूषण के मामले में बेहद खराब है। यहाँ का  एक्यूआई 269 पर आ टिका है।  इसमें तालकटोरा और लालबाग क्षेत्र की हवा अत्यंत खराब हो चुकी है, हो सके तो इधर जब भी जाएं तो मास्क लगाकर ही जाए। यहां पर एक्यूआई का स्तर 300 तक पहुंचा है। 

नोटिस तक सीमित है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

 राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में फैले वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी खानापूर्ति करने में जुटा हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार उद्योगों को सिर्फ नोटिस तक कार्यवाही की गई है, यहां तक कई उद्योगों ने तो नोटिस का जवाब तक नहीं दिया है। ऐसे में प्रदूषण कैसे रुकेगा यह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ही बता सकता है।

 राजधानी में यह है  एक्यूआई कि स्थिति 

  • तालकटोरा 317
  • अलीगंज 268
  • लालबाग  325
  • गोमती नगर  205 
  • अम्बेड़कर विवि 244
  • कुकरैल 254

इस सम्बन्ध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ लखनऊ के मंडल क्षेत्रीय अधिकारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि  हमारी टीम ने शहर के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। लापरवाह लोगों को नोटिस दी जा रही है अगर मनमानी जारी रही तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

 

संबंधित समाचार