मुरादाबाद: गोकशी और गैंगस्टर के आरोपी पर प्रशासन का एक्शन, 18 लाख की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थांवला गांव में सीओ व एसडीएम की टीम ने कार्रवाई 

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार। बिलारी (मुरादाबाद)। पुलिस प्रशासन ने शनिवार को थांवला गांव में गोकशी और गैंगस्टर में वांछित आरोपी की 18 लाखों की संपत्ति कुर्क की है। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. गणेश गुप्ता ने अपराधी के घर को सील करा दिया है। इससे तीन दिन पहले भी थांवला गांव में दो अपराधियों की संपत्ति कुर्क की थी। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : नोडल अपर आयुक्त ने धान खरीद में शिथिलता बरतने वाली एजेंसियों के प्रभारियों को लगाई फटकार

शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. गणेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ थांवला गांव पहुंचे। यहां टीम ने गोकशी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मिया जान पुत्र अलीजान के मकान को सील कर दिया।

इस मकान की कीमत करीब 18 लाखों रुपये आंकी गई है। हांलकि शनिवार दोपहर जब प्रशासन की टीम आरोपी मियां जान के मकान पर पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी के मकान पर न्यायालय के आदेश की कॉपी चस्पा कर दी। साथ ही ऐलान कर अपराधी का अपराधिक ब्योरा भी सुनाया।

सीओ डॉ. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराधी मिया जान गोकशी के धंधे में शामिल था, जो इस समय जेल में है और गैंगस्टर एक्ट का भी आरोपी है। बताया कि उसके परिजन कार्रवाई से पहले ही अन्य प्रांत में चले गए हैं। कुर्क की गई 18 लाख रुपये की संपत्ति अब प्रशासन की होगी। अब कोई भी इस संपत्ति को खरीदारी या बिक्री नहीं कर सकता। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान कानूनगो वीरेंद्र सिंह, लेखपाल अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: शॉर्ट सर्किट से लगी ट्रक मे आग, जलकर हुआ राख, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार