देश में कोरोना रिकवरी दर 63.18 प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 29,557 कोरोना संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोरोना रिकवरी दर 63.18 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 …

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 29,557 कोरोना संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोरोना रिकवरी दर 63.18 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 29,557 व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने से अब तक इस संक्रमण से निजात पाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 7,82,606 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों तथा अब तक संक्रमण मुक्त हुए व्यक्तियों की संख्या का फासला 3,56,439 हो गया है।

देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या भी बढ़कर 1,284 हो गयी है। जांच की गति तेज करने से पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 45,720 नये मामलों की पुष्टि हुई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,38,635 हाे गयी है। देश में संक्रमण के 4,26,167 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमितों के रोगमुक्त होने की दर में यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार की अगुवाई में किए जार रहे बेहतर कोरोना प्रबंधन का परिणाम है।

केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें सम्मिलत प्रयास करके कंटेनमेंट जोन को चिह्नित करके कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में जुटी हैं तथा जांच गति में तेजी लाने और प्रभावी चिकित्सकीय रणनीति से कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूती मिल रही है। इन संयुक्त प्रयासों के कारण देश में कोरोना मृत्युदर 2.41 प्रतिशत है।

संबंधित समाचार