छात्रवृत्ति परीक्षा : 647 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

6 केंद्रों पर कराई गई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 

अमृत विचार, इटावा। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसके लिए जिले के 6 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जहां सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे। इस परीक्षा में 647 छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए परीक्षा केन्द्र पर नहीं पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ्र

 इस परीक्षा के लिए कुल 3413 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे इन पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 2766 परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 647 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। डीआईओएस राजू राणा तथा अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

सभी स्थानों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। निरीक्षण के दौरान भी किसी परीक्षार्थी को नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। इस परीक्षा में पास होने के बाद छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती विद्यालयों में परीक्षा को लेकर छात्र छात्राओं को तैयारी भी कराई गई थी।