जिला कार्यस‌मिति की बैठक : डिंपल यादव के चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को जीत दिलाने के लिए सपा  पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। 

 रविवार को एएस रिसोर्ट में हुई कार्यसमिति की बैठक में सपा  जिला अध्यक्ष  गोपाल यादव  कहा कि मैनपुरी लोकसभा के उप निर्वाचन में पार्टी नेतृत्व  ने  डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है।  यह चुनाव समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अहम चुनाव है।  इस चुनाव में अन्य दल तरह-तरह के हथकंडे अपनाएंगे। समाजवादी पार्टी के लोग उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में गांव-गांव जाकर प्रचार में जुटने को कहा। 


उन्होंने कहा कि अभी नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। समाजवादी पार्टी इस पर नजर बनाए हुए है। आरक्षण आने के उपरांत पार्टी जुझारू कर्मठ एवं लगन शील कार्यकर्ताओं को चुनाव  में उतारेगी।  बैठक को पूर्व मंत्री अशोक यादव,  श्री कृष्ण यादव, विधायक राघवेंद्र सिंह, सर्वेश शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, उत्तम सिंह प्रजापति, मुबारक अंजुम, प्रवीण दुबे,  डॉक्टर भूपेंद्र दिवाकर, हरिओम यादव, जितेंद्र दोहरे, लीलावती राजपूत ,अनीता यादव, फुरकान अहमद, मनीष कठेरिया आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन  जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल ने किया।