इटावा : डिंपल यादव सोमवार को करेंगीं नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,सैफई / इटावा।  मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सैफई स्थित आवास में अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक लगभग तीन घण्टा चली जिसमें चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही नामांकन की तिथि को लेकर भी मंथन किया गया है।सोमवार को डिंपल यादव नेता जी की समाधि पर आशीर्वाद लेने के बाद नामांकन के लिए निकलेंगी।

बताते चलें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ से अपने सैफई स्थित आवास आवास पर पहुंचे थे जिसके रविवार को सैफई महोत्सव के संस्थापक स्व रणवीर सिंह यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर शामिल शामिल होकर परिवारी जनों के साथ शांति हवन में आहुति डाली थी जिसके बाद वह आवास के लिए निकल पड़े थे।

जहां पर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से 3 घंटे तक लगातार बैठक सभी पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई सोमवार को डिंपल यादव पहले नेताजी की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे जिसके बाद वहां से  मैनपुरी के लिये पहुचे गी जहां पर नामांकन दाखिल किया जाएगा। सुबह से ही मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों का आना शुरू हो गया था