बांदा : प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में ब्लाक पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सभी आठ ब्लाक इकाइयों के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। ब्लाक कार्यकारिणी गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। 

राजकीय इंटर कालेज मैदान में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी चुनाव की गहमागहमी रही। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व मंत्री प्रजीत सिंह की देखरेख में चुनाव प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री जय दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

जसपुरा ब्लाक में अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह, मंत्री में छोटेबाबू प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में चंद्रमोहन साहू, संयुक्त मंत्री में रमाकांत दीक्षित व कोषाध्यक्ष में राजेंद्र पाल निर्विरोध चुने गए। महुआ ब्लाक में अध्यक्ष में केपी सिंह, मंत्री राजेश तिवारी समेत अन्य पदों पर भी निर्विरोध चुनाव सुपन्न हुआ। नरैनी ब्लाक में अध्यक्ष पद पर विनय प्रताप सिंह, मंत्री पद में सुनील वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विजय उपाध्याय, संयुक्त मंत्री में गणेश यादव, कोषाध्यक्ष में शिवचंद्र राजपूत निर्विरोध चुने गए।

बिसंडा ब्लाक में अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर त्रिपाठी, मंत्री में संतोष सविता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में ध्यानेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री में अभिषेक तोमर, कोषाध्यक्ष में रुद्रेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

तिंदवारी ब्लाक में अध्यक्ष पद पर हरवंश श्रीवास्तव, मंत्री इंद्रजीत निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिका मिश्रा, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल निर्विरोध चुने गए। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में भुवनेंद्र यादव अध्यक्ष, राजेश द्विवेदी मंत्री, जसवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशल किशोर संयुक्त मंत्री व कोषाध्यक्ष निहाल खान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

कमासिन ब्लाक में आशुतोष गौतम अध्यक्ष, अमित विश्वकर्मा मंत्री, रामराज यादव उपाध्यक्ष, पंकज वर्मा संयुक्त मंत्री व अवधेश प्रजापति कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। बबेरू ब्लाक में अजय गुप्ता अध्यक्ष, शिवरतन प्रजापति मंत्री, अरुण तिवारी उपाध्यक्ष, बोधराज यादव संयुक्त मंत्री व अशोक श्रीवास कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। जिलाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री ने बताया कि जनपद के सभी आठ ब्लाकों में सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। किसी भी पद पर एक से अधिक नामांकन नहीं हुआ।