बड़ी खबर: खतौली सीट पर मदन भैया को आरएलडी ने दिया टिकट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर /लखनऊ, अमृत विचार। यूपी उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर खतौली से है, सूत्रों के अनुसार यहां मदन भैया को राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मदन भैया गुर्जर बिरादरी से हैं, और इस बिरादरी का स्थानीय स्तर पर बड़ा वोट बैंक है। इस सीट पर उपचुनाव को लेकर जयंत चौधरी भी चुनाव प्रचार में लग गए हैं। यूपी में पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।     

गौरतलब है कि इस सीट पर अभी तक बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी कोर कमेटी ने बैठक कर तीन नामों को तय करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। अब केंद्रीय चुनाव समिति ही उम्मीदवार के नाम को फाइनल कर उसका एलान करेंगी। सूत्रों के अनुसार खतौली से पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी, सुधीर सैनी भूपेंद्र सैनी और प्रदीप सैनी के नाम बीजेपी की तरफ से  तय किए गए हैं।