इटावा: आगरा एक्सप्रेस-वे चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। यूपी के इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 131 के पास एक बस में भीषण आग लग गई। हादसे में बस सवार मजदूर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक बस जयपुर से नेपाल जा रही थी तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। 

हादसे के चलते बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने कूद कर जान बचाई। सभी सवारियों का सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस, थाना पुलिस व यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने बस में लगी आग को बुझाया। बस पूरी तरह से जल चुकी थी। बस को चालक केदार सिंह निवासी प्रतापनगर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान चला रहे थे। 

थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। चौकी पुलिस व थाना पुलिस द्वारा सभी सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सवारियों का सामान जल गया है। सभी सवारियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज