अयोध्या : तालगांव में कथा पूर्व निकाली कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शुजागंज, अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के ग्राम तालगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलों ने मां कामाख्या धाम स्थित गोमती नदी से जल लेकर श्रीमद् भागवत स्थल तालगांव में स्थापित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक श्रवण दूबे ने बताया कि हमारे निवास स्थान तालगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 14 नवंबर से शुरू हुआ है।

कलश यात्रा में विधायक रामचंद्र यादव के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर तेज तिवारी, जिपंस राम नेवल लोधी, करिया शुक्ल, कुलदीप सोनकर, विजेंदर शर्मा, कृष्ण सागर पाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार