बरेली: कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के वार्ड में पंखे में शार्ट सर्किट से लगी आग
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड 19 वार्ड में देर रात पंखे में शार्ट सर्किट हो गया। इससे पूरे वार्ड में धुंआ फैल गया। इससे कोविड मरीजों में हड़कंप मच गया। सभी बाहर निकल आए। संक्रमित मरीजों ने वार्ड में भरे धुंए और अग्निशमन यंत्र से बुझाई …
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड 19 वार्ड में देर रात पंखे में शार्ट सर्किट हो गया। इससे पूरे वार्ड में धुंआ फैल गया। इससे कोविड मरीजों में हड़कंप मच गया। सभी बाहर निकल आए।
संक्रमित मरीजों ने वार्ड में भरे धुंए और अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग के वीडियो बनाए और सभी वीडियो प्रशासन के व्हाटसएप ग्रुप में भी भेजे हैं। इस वार्ड में बहेड़ी इंस्पेक्टर, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेटर समेत अन्य शहर के संक्रमित भर्ती हैं।
