Kanpur: डिंपल के चुनाव में राजाराम पाल स्टार प्रचारक, सुखराम ने बनाई दूरी, हरमोहन के पौत्र मोहित भाजपा का करेंगे प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में डिंपल यादव के चुनाव में राजाराम पाल स्टार प्रचारक रहेंगे। वहीं, सुखराम सिंह यादव ने दूरी बना ली है। ऐसे ही हरमोहन के पौत्र मोहित भाजपा का प्रचार करेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शहर निवासी पूर्व सांसद राजाराम पाल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में जगह पा गए हैं। वहीं बीती जुलाई में राज्यसभा से रिटायर हुए सपा के पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव सपा में कोई तवज्जो नहीं दी गयी। जबकि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाले सुखराम के पुत्र मोहित यादव मैनपुर में डिंपल के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य का चुनाव प्रचार करेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कभी मुलायम सिंह यादव के काफी करीब माने जाने वाला कानपुर का यादव परिवार चौधरी हरमोहन सिंह यादव के कुनबे से दूरियां बना ली हैं। यादवों का गढ़ कहा जाने वाला मेहरबान सिंह का पुरवा में भाजपा नेताओं का जमावड़ा अब आम बात है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीटिंग संबोधित की थी। तब मंच पर पूर्व सांसद सुखराम ने मोदी की शान में कसीदे पढ़े और नारे भी लगाए। लेकिन उहोंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया। वह सपा में ही हैं और सपा ने भी उन्हें निष्कासित नहीं किया।

बीते विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने पूर्व सांसद राजाराम पाल को अखिलेश ने स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसमे कुल 17 स्टार प्रचारक हैं। पाल बसपा की टिकट पर सांसद हुए थे। बसपा की टिकट से वह घाटमपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। तब घाटमपुर सामान्य सीट थी।

पेशे से वकील राजाराम पाल जमीनी नेताओं में शुमार होते हैं। बसपा में लंबी राजनीतिक पारी खेलने के बाद पार्टी सुप्रीमों मायावती ने उन्हें और भगवती प्रसाद सागर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का दरवाजा दिखा दिया था। बसपा से वह कांग्रेस में चले गए थे।

सांसदी के दौरान उन पर पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगा था। यह आरोप ऑपरेशन दुर्योधन के दौरान लगा था। विधानसभा चुनाव में सपा की बयार देखकर राजाराम पाल कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे। समझा जाता है कि अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर प्रत्याशी हो सकते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। यहां से उनकी पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। बाकी स्टार प्रचारकों में अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, जया बच्चन, तेज प्रताप यादव समेत 17 लोग हैं।

 

संबंधित समाचार