मैनपुरी उपचुनाव: चाचा शिवपाल से मिले अखिलेश यादव, डिंपल यादव भी रहीं मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैनपुरी में लोकसभा के उपचुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है। सूबे की सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सपा ने पहले शिवपाल यादव को मैनपुरी उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया। अब खबर आ रही है सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चाचा शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे है। उनके साथ में डिंपल यादव भी मौजूद है। खबर है कि दोनों के बीच मैनपुरी उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। 

बताते चलें बीते दिन सैफई के एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा के नेता व कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कर दिया था कि हर हालत में आप लोगों को बहु डिंपल यादव को जिताना है और हम लोगों को एहसास दिलाना है कि प्रसपा में ताकत है। जिसके बाद वह आज लखनऊ से सीधे ही अपने चाचा एवं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के आवास पर मिलने के लिए पहुचे।

वहीं शिवपाल और अखिलेश की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि  पहले भी बहुत आए बहुत गए। यह चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि का चुनाव है। अध्यक्ष जी ने कहा कि हम लोग वोट की अपील कर रहे हैं।

क्षेत्र बांटकर जिम्मेदारी बांट कर शिवपाल से अखिलेश की मुलाकात पर धर्मेंद्र ने कहा कि वो घर में रोज मिलते हैं। रघुराज शाक्य पर धर्मेंद्र ने कहा कि कृतज्ञता होती, तो इस चुनाव में सामने नहीं होते. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू पर दिमाग लगाएं।

संबंधित समाचार