सिंधी साहित्य, पत्रकारिता और कला क्षेत्र की हस्तियों को दिए जाएंगे पुरस्कार
इस वर्ष साहित्य, कला, रंगमंच , सिंधी पत्रकारिता और सिंधी भाषा संरक्षण के लिए 10 पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
भोपाल। अखिल भारत सिंधी बोली और साहित्य सभा ने रंगमंच और कला समेत कई अन्य क्षेत्रों में काम कर रहीं हस्तियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है। संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 30 नवंबर को मुंबई में संस्था का वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया है।
इस वर्ष साहित्य, कला, रंगमंच , सिंधी पत्रकारिता और सिंधी भाषा संरक्षण के लिए 10 पुरस्कार घोषित किए गए हैं। साहित्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मनवाणी ने बताया कि इस वर्ष 10 विभूतियों को पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
पत्रकारिता के लिए हरीश वरयाणी, वरिष्ठ कथाकार तारा मीरचंदाणी, साहिब बिजाणी, मुकेश तिलोकाणी, डॉ रवि टेकचंदाणी, नानक आहूजा, मोहित शेवाणी, जगदीश लच्छाणी, रोशनी टेकवाणी और सुरेश खत्री शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : राजस्थान साहित्य अकादमी ने नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगी प्रविष्टियाँ
