राजस्थान साहित्य अकादमी ने नवोदित प्रतिभा पुरस्कारों के लिए मांगी प्रविष्टियाँ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अकादमी के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2022-23 में नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए एकांकी विधाओं में एक—एक रचना की प्रविष्टियां मांगी गई हैं।

जयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां मांगी हैं। प्रविष्टि 30 दिसंबर तक भेजी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:-प्रख्यात लेखिका मनु भंडारी की पुण्यतिथि आज, 'आपका बंटी' और 'महाभोज' जैसी रचनाओं ने दिलाई थी पहचान 

अकादमी के सचिव डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने एक बयान में बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2022-23 में डॉ सुधा गुप्ता पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय केवल छात्राओं के लिए) योजना में कविता विधा में (5 कविताएं) और चंद्र देव शर्मा पुरस्कार (महाविद्यालय स्तरीय) योजना अंतर्गत कविता विधा में (5 कविताएं), कहानी, निबंध और एकांकी विधाओं में एक—एक रचना की प्रविष्टियां मांगी गई हैं।

इसके साथ ही परदेशी पुरस्कार (विद्यालय स्तरीय) हेतु कविता विधा में (5 कविताएं), कहानी, निबंध और लघु कथा विधाओं में एक—एक रचना मांगी गई हैं। ये रचनाएं दो दो प्रतियों में जमा करवानी होंगी।

सोलंकी ने बताया कि चंद्र देव शर्मा पुरस्कार (प्रत्येक विधा), सुधा गुप्ता पुरस्कार-कविता विधा में और परदेशी पुरस्कार (प्रत्येक विधा) में 5 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रविष्टि भिजवाने वाले राजस्थान के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा विद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं होने चाहिए तथा उनकी उम्र 23 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:-Children's Day 2022: बाल दिवस पर बच्चों को सुनाएं ये बाल कविता