कांग्रेस और मोदी ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया
इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
खड़गे ने ट्वीट किया, आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला, इंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन। भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र को समर्पित, उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थीं वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थीं - निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी।
"एकजुट होकर काम करना है, एकजुट होकर आगे बढ़ना है, एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है।"
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2022
~ इंदिरा गांधी जी pic.twitter.com/m0WmsHWtRd
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इंदिरा गांधी के एक भाषण का अंश साझा करते हुए उनके कथन का उल्लेख किया, एकजुट होकर काम करना है, एकजुट होकर आगे बढ़ना है, एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, देश की एकता और अखंडता बरकरार रखने में इंदिरा गांधी जी का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने इस महान उद्देश्य के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। उनके कार्यकाल में भारत की सेना ने ऐतिहासिक शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पराजित किया तथा बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
श्री @RahulGandhi ने कैम्प साइट पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित करके #BharatJodoYatra के आज के दिन की शुरुआत की। pic.twitter.com/ie7hSAdGpJ
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022
कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान एवं बलिदान को याद किया। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह फिर से प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge व CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन भेंट किए।
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022
भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है। pic.twitter.com/XtiPcKGfA3
उल्लेखनीय है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका ‘गांधी’ उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बाद देश की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी।
Tributes to our former PM Mrs. Indira Gandhi Ji on her birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2022
मोदी ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के लिए रानी लक्ष्मीबाई के महत्वपूर्ण योगदान पर उन्हें याद किया हैं। मोदी ने ट्वीट किया, हमारी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
Remembering Rani Lakshmibai on her Jayanti. Her courage and monumental contribution to our nation can never be forgotten. She is a source of inspiration for her steadfast opposition to colonial rule. Sharing glimpses from my visit to Jhansi on this day last year. pic.twitter.com/76oWhwL9bn
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2022
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। हमारे देश के लिए उनके साहस और महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वह औपनिवेशिक शासन के अपने दृढ़ विरोध के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मोदी ने लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के लिए पिछले वर्ष इसी दिन किए झांसी के अपने दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं।
ये भी पढ़ें : आज का इतिहास, 19 नवंबर : आधी आबादी के नाम आज का दिन, भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन
