07 फरवरी का इतिहास: अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन
दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फरवरी की महतवपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831 - बेल्जियम में संविधान लागू।
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1898 - रमाबाई अंबेडकर का जन्म, वह डॉ. भीमराव अंबेडकर की पत्नी थीं।
1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 - जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस को मान्यता।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) नौसेना में शामिल।
1997 - अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 - भारत व अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 - इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।
2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010 - दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त।
2012 - मालदीव में राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने इस्तीफा दिया।
2021 - उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने से विनाशकारी बाढ़,जिससे 200 से अधिक लोगों की मौत या लापता हुए।
2022 - प्रवीण कुमार सोबती का निधन। उन्होंने चर्चित टीवी सीरियल महाभारत में भीम का रोल किया था।
2022 - प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त।
