निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी, चुनाव को लेकर होगा मंथन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सहारनपुर जाएंगे जहां वो निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम योगी दोपहर दो बजे राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वो कार महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में सभा स्थल पर जाएंगे। सीएम योगी के इस दौरे को निकाय चुनाव की तैयारियों की शुरुआत से देखा जा रहा है।
सीएम निकाय चुनाव के साथ ही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की जमीन भी तैयार करेंगे। बीजेपी ने वर्ष 2014 से लेकर हर चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से ही किया है। निकाय चुनाव पर सीएम को फोकस रहेगा. यहां की लोकसभा सीट को लेकर भी भाजपा अपनी जमीन तैयार करने में लगी हुई है।
