मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM नवीन पटनायक ने जताया दुःख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई।

भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा में जाजपुर के पास कोरेई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के बेपटरी होने से दो लोगों की मौत हो गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल लाइनें अवरुद्ध और स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ये जानकारी ईस्ट कोस्ट रेलवे, ओडिशा ने दी।

डिशा के जाजपुर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मालगाड़ी के बेपटरी होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ, जब कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि डांगोवापोसी से छत्रपुर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई और उसके आठ डिब्बे प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय से टकरा गए। इससे वहां मौजूद कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में स्टेशन परिसर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

 

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के बेपटरी होने की उचित वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हादसे के कारण दोनों लाइन अवरुद्ध हो गईं और इससे ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। ईसीओआर ने एक दुर्घटना राहत ट्रेन और एक चिकित्सकीय दल मौके पर भेजा है।

कोराई में मालगाड़ी के पटरी से उतरने और 2 लोगों की मृत्यु पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के लिए पर्याप्त उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री प्रमिला मलिक को घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हज़ार की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें : बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर करीब 12 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा