आईनॉक्स ग्रीन का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत टूटकर हुआ सूचीबद्ध 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईनॉक्स विंड की अनुषंगी कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज की बाजार में शुरुआत बुधवार को कमजोर रही और सूचीबद्धता के पहले दिन इसके शेयर 65 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब आठ प्रतिशत की गिरावट पर रहे। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी के शेयर ने कारोबार की शुरुआत बीएसई में 6.92 प्रतिशत के नुकसान के साथ 60.50 रुपये के भाव पर की।

ये भी पढ़ें - अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी 

कारोबार के दौरान एक समय यह 8.92 प्रतिशत गिरकर 59.20 प्रति शेयर के भाव पर आ गया था। इसी तरह एनएसई में भी कंपनी का शेयर 7.69 प्रतिशत के नुकसान के साथ 60 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 1.55 प्रतिशत अभिदान मिला था।

इसके आईपीओ में 370 करोड़ रुपये तक नये शेयर और 370 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 61-65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें - Twitter के बाद अब Google  पर छाया संकट, 10 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा