वैश्विक निवेशक सम्मेलन से मध्य प्रदेश, इंदौर की ब्रांडिंग के अवसर बनेंगे: चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस और वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन से राज्य और इंदौर की ब्रांडिंग के उम्दा अवसर बनेंगे। चौहान ने मंगलवार को इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस और वैश्विक निवेशक सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

ये भी पढ़ें - त्रिपुरा में विस चुनाव की तैयारी शुरू, निर्वाचन आयोग ने की बैठक

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस और वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन जनवरी, 2023 में इंदौर में होना है। चौहान ने कहा कि समूचे आयोजन में इंदौर के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और जन-प्रतिनिधियों के समन्वय से हम इसे एक अविस्मरणीय आयोजन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश की विशेषताओं को प्रमुखता से उजागर किया जाये।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मित्रा महाजन ने स्मारिका के प्रकाशन का सुझाव दिया। चौहान ने कहा कि ‘एक जिला-एक उत्पाद’ में चयनित उत्पादों का गिफ़्ट पैक भी अतिथियों को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रमुख विशेषताओं मां नर्मदा और यहां की पुरातन विरासत का प्रदर्शन भी किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने इंदौर के आसपास के पर्यटन-स्थलों के पहुंच मार्ग की भी जानकारी ली और उन्हें समय रहते पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम-स्टे के लिए प्रस्तावित घरों को प्रशासन की टीम जाकर देख ले और भली भांति तस्दीक कर ले कि वे अतिथियों के लिए उपयुक्त हों।

ये भी पढ़ें - केंद्र और राज्य सरकारें मेंगलुरु विस्फोट पर गंभीरता से कर रहीं हैं विचार: गोपालैया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा