हरदोई : डीजीपी के फर्ज़ी दस्तखत बनाने और बवाल करने वाला दरोगा बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ड्यूटी के दौरान एसपी बगंले पर शराब के नशे में काटा था बवाल

आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह की कार्रवाई से महकमें में हड़कंप

अमृत विचार, हरदोई। शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान एसपी बंगले पर बवाल करने और डीजीपी के फर्ज़ी दस्तखत बनाने वाले दरोगा को बर्खास्त कर दिया गया है। आईजी लखनऊ जोन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि यहां तैनात दरोगा कृष्ण प्रताप सिंह को आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। दरोगा कृष्ण प्रताप सिंह पर आरोप है कि उसने 21 जुलाई 2022 की रात को एसपी बंगले पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए काफी बवाल काटा था।

इतना ही नहीं उसने निरीक्षण पुस्तिका में डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान के फर्ज़ी दस्तखत तक बना दिए थे। दरोगा कृष्ण प्रताप सिंह की इस हरकत से सारा पुलिस महकमां हक्का-बक्का रह गया था। इस तरह महकमें को शर्मसार करने वाले दरोगा को आईजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है।

संबंधित समाचार