छत्तीसगढ़ : भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डायरिया के मामलों में इजाफा, 2 लोगों की मौत, 42 लोग भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा, जेपी नगर और वृंदा नगर में डायरिया के मामले आए हैं जिसमें अभी 42 लोगों को भर्ती कराया गया है, 2 लोगों की मृत्यु हुई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम क्षेत्र में डायरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा, जेपी नगर और वृंदा नगर में डायरिया के मामले आए हैं जिसमें अभी 42 लोगों को भर्ती कराया गया है, 2 लोगों की मृत्यु हुई है।

मीणा ने कहा कि कॉलोनी में 2500 हर घर में जाकर जांच की जा रही है और लक्षण दिखने पर उपचार हो रहा है। निगम के क्षेत्र में जो कॉलोनी हैं उनमें 4-5 साल पहले बिछाई गई पानी की पाइपलाइन नाले के साथ लग कर बिछाई गई थी।

मीणा ने कहा कि इसमें दिक्कत आ रही है कि लोग पाइपलाइन को क्षति पहुंचाकर पानी का कनेक्शन ले रहे हैं, उस जगह पर नाले का पानी और पाइपलाइन मिल जाने के कारण पानी प्रदूषित होता है और डायरिया के मामले आते हैं।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ योजना आयोग को मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट‘ पुरस्कार