कन्नौज को अनाथ नहीं छोड़ेंगे, 2024 में खुद लड़ेंगे चुनाव : अखिलेश यादव

जहां से पहला चुनाव लड़ा वहीं से 2024 का चुनाव लडूंगा

कन्नौज को अनाथ नहीं छोड़ेंगे, 2024 में खुद लड़ेंगे चुनाव : अखिलेश यादव

इरा अवस्थी, कन्नौज। कन्नौज को अनाथ नहीं छोड़ेंगे 2024 के लोकसभा चुनाव में खुद ताल ठोकेंगे। यह बात यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कही।  

अखिलेश यादव गुरुवार को दोपहर बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त मुन्ना भैया के बेटे के तिलकोत्सव में शामिल होने उनके जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे थे। यहां अमृत विचार से वार्ता के दौरान जब डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं क्या करूंगा, मैं भी तो खाली हूं, जहां से पहला चुनाव लड़ा वहीं से 2024 का चुनाव लडूंगा। हालांकि इस बात को पक्का मानने संबंधी सवाल पर उन्होंने बात घुमा दी । 

वार्ता के दौरान पूछा गया सदस्यता समाप्त होने के साथ ही वोट देने का अधिकार छीन लिए जाने के बाद आजम खान की भरपाई कैसे करेंगे? इस पर बात पलटते हुए संवाददाता से ही बोल उठे कि यह सवाल खुद से पूछें। सवाल दोहराए जाने पर यह कहकर बचते नजर आए की आजम खान हमारे साथ हैं। कई सवालों का जवाब एक साथ देते हुए कन्नौज में सपा के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया और वार्ता के दौरान लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर होते दिखे। 

अपने वक्तव्य में उन्होंने योगी सरकार पर हमला किया के भाजपा के शासन में बेटियां और महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित हैं। कारण भाजपा खुद स्वीकारने को तैयार नहीं है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जिस दिन भाजपा खुद इस बात को स्वीकार कर लेगी उस दिन से सुधार शुरू हो जाएगा।

ताजा समाचार

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉड्रिंग का केस
दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तो नाना थे ब्रिगेडियर, मुख्तार के रिश्ते के चाचा थे पूर्व उपराष्ट्रपति, बंटवारे में परिवार के कई सदस्य चले गये पाकिस्तान
बरेली: दो महीने में भी काम अधूरे, गर्मी में घंटों की बिजली कटौती से बुरा हाल
माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट जारी
अदावत के बाद भी रेलवे स्क्रैप की ठेकेदारी में मुख्तार ने कराई थी अतीक की एंट्री, जानिए क्या थी इसकी वजह
मनरेगा: बरेली में महिलाओं को रोजगार देने में पिछड़े पांच ब्लाॅक, 23 प्रतिशत ही मिला काम