उप्र: रोडवेज के एक परिचालक को रोजाना मिलेगा ‘कंडक्टर ऑफ द डे’ सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन अब बेहतर कार्य करने वाले रोडवेज बस कंडक्टरों को रोजाना कंडक्टर ऑफ द डे सम्मान से नवाजेगा। रोडवेज के अधिकारी लखनऊ परिक्षेत्र में बेहतर काम करने वाले बस कंडक्टरों पर नजर रखेंगे। रोजाना एक बस कंडक्टर को कंडक्टर ऑफ द डे से नवाजा जाएगा। डिपो …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन अब बेहतर कार्य करने वाले रोडवेज बस कंडक्टरों को रोजाना कंडक्टर ऑफ द डे सम्मान से नवाजेगा। रोडवेज के अधिकारी लखनऊ परिक्षेत्र में बेहतर काम करने वाले बस कंडक्टरों पर नजर रखेंगे। रोजाना एक बस कंडक्टर को कंडक्टर ऑफ द डे से नवाजा जाएगा। डिपो स्तर ऐसे बस कंडक्टरों की सूची बनेगी। सूची में नियमित और संविदा दोनों तरह के बस कंडक्टर होंगे।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि बस कंडक्टरों को प्रोत्साहित करने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। जिसमें लखनऊ क्षेत्र के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग, अवध, उपनगरीय, हैदरगढ़, बाराबंकी व रायबरेली डिपो के बस कंडक्टर शामिल होंगे। रोजाना सभी बस कंडक्टरों के बेहतर काम की समीक्षा होगी। जिसमें एक सबसे बेहतर काम करने वाले बस कंडक्टर को चुना जाएगा। ऐसे बस कंडक्टरों को समय-समय पर सम्मान और पुरस्कार दोनों देने की योजना है।

संबंधित समाचार