सम्मेलनों के जरिए मतदाताओं को जोड़ने काम करेगी आम आदमी पार्टी: सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। निकाय चुनाव में मतदाताओं को जोड़ कर बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को रामनगर पंचायत क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक सभाजीत सिंह ने विपक्षियों पर वार करते हुए कहा सभी दलों ने जनता को सिर्फ गुमराह किया है यही कारण है कि सपा, भाजपा और बसपा सहित अन्य दलों से जनता का मोह भंग हो गया है और वह आम आदमी पार्टी की तेजी से सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा सम्मेलनों में भारी भीड़ इस बात की गवाही है कि जनता झूठ ,गुंडागर्दी, की राजनीति का सफाया कर निकाय चुनाव में  मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम और उनकी राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी के प्रत्याशी को जिताने को बेताब है। निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक ने आगे कहा कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी।

Untitled(11)

उन्होंने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर किया जायेगा जिसमें प्रत्याशियों के द्वारा आये आवेदनों की जांच करवाई जाएगी जिससे जनता के बीच साफ़ सुथरी छवि वाले प्रत्याशी का चयन हो सके।

उन्होंने कहा नगर निगम, नगर पालिका वह नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते जगह जगह गंदगी फैली है और तमाम लोग संक्रामक रोगो से पीड़ित हैं । कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला निकाय प्रभारी नूर सिद्दीकी , जुगराज सिंह, रिक्की शर्मा, प्रदीप वर्मा, रामभवन, पंकज वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार